SSC द्वारा GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। फिलहाल SSC GD Result 2025, आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार SSC GD का रिजल्ट 08 जून, 2025 तक रिजल्ट जारी होगा (अनुमानित)|
Result जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ मार्क्स चेक कर सकेंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे:-
- SSC GD Constable Result 2025 कब आएगा?
- अनुमानित कटऑफ मार्क्स और पासिंग स्कोर कितने रह सकते हैं?
- रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
SSC GD Constable Result Date & Time
SSC आयोग ने अभी तक GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और शैक्षणिक चैनलों के विश्लेषण के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि SSC GD Result 2025 की घोषणा 08 जून, 2025 तक हो सकती है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और साथ ही श्रेणीवार (Category Wise) कटऑफ मार्क्स भी देख पाएंगे।
Result कैसे चेक करें?
SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest News” या “Result” सेक्शन में जाएं।
- “ SSC GD Constable Result 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि की एंट्री भरें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट / स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट को PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
SSC GD Constable 2025 Cut off Marks
SSC GD Constable 2025 परीक्षा में कुल 80 प्रश्न चार अलग-अलग विषयों से पूछे गए थे, जो 160 अंकों के थे। हमने पिछले वर्षों की कटऑफ ट्रेंड्स का गहन विश्लेषण करते हुए, और विभिन्न परीक्षार्थियों से मिले परीक्षा रिव्यू के आधार पर, SSC GD Constable 2025 की अनुमानित कटऑफ तैयार की है।
इस अनुमानित कटऑफ में परीक्षा के सामान्य स्तर, प्रश्नों की कठिनता, और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखा गया है।
Category | Cutoff Marks (Expected) |
---|---|
General | 135-145 |
OBC | 132-142 |
SC | 125-135 |
ST | 115-125 |
EWS | 130-140 |
FAQ
SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट 08 जून, 2025 जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
SC कैटेगरी के लिए अनुमानित कटऑफ 125 से 135 अंक के बीच रह सकती है।
OBC कैटेगरी के लिए 132 से 142 अंक के बीच कटऑफ रहने की उम्मीद है।
General (सामान्य) वर्ग के लिए अनुमानित कटऑफ 135 से 145 अंक के बीच हो सकती है।
EWS कैटेगरी के लिए 130 से 140 अंक तक कटऑफ रहने की संभावना है।