रीट मुख्य परीक्षा की अधिकारिक उत्तर कुंजी फ़रवरी 2026 माह के अंत में जारी होगी | इसकी सुचना RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए दी है|
इस परीक्षा का आयोजन 17 से 20 जनवरी 2026 को को किया गया था | इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आप अधिकारिक वेबसाइट से लेवल 1 एवम् 2 की उत्तर कुंजी कैसे देख सकते है|
REET Mains Answer Key 2026: कब होगी जारी?
अध्यक्ष आलोक राज ने एक अभ्यर्थी के प्रश्न का उत्तर देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से द्वारा बताया कि-
अध्यक्ष साहब के ट्वीट से हम अंदाजा लगा सकते है कि, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी 25 से 28 फ़रवरी के बीच कभी भी जारी हो सकती है| जैसे ही ऑफिसियल उत्तर कुंजी जारी होगी, तब आपको इस पोस्ट में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा|
REET Mains L 1 & 2 कीअधिकारिक उत्तर कुंजी पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करें?
मेरे कुछ स्टूडेंट्स को आंसर-की के बारे में कुछ उलझन थी, वो उलझन शायद आपके भी हो सकती है| इसे मैं आसान भाषा में समझाकर उलझन को दूर करता हूँ, देखो-
- बोर्ड आंसर-की के साथ एक ‘मास्टर क्वेश्चन पेपर’ भी उपलब्ध करवाएगा।
- लेवल-1: सामान्य और संस्कृत के पेपर अलग हुए थे, तो इनके मास्टर पेपर और आंसर-की भी अलग-अलग ही जारी होंगे।
- लेवल-2: इसमें 5 विषयों (गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत) की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट्स में हुई है। इसलिए इन सभी विषयों के लिए अलग-अलग मास्टर पेपर और आंसर-की की पीडीएफ आएगी।
सभी अभ्यर्थी अब बेसब्री से अधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे है, निचे बताये स्टेप्स के माध्यम से आप अधिकारिक उत्तर कुंजी देख सकते है|
- RSSB Board की अधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाये|
- Candidate Corner > Answer Key पर क्लिक करें|
- “Exam Year” Dropdown Menu से एग्जाम वर्ष 2026 सेलेक्ट करें|
- “Exam Name” Dropdown Menu से “Primary & Upper Primary School Teacher (L-1 & L-2)” सेलेक्ट करें
- निचे एक टेबल दिखेगी, उसमे अपने एग्जाम नाम के सामने “Link” वाले कॉलम में डाउनलोड बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हो|

जानिए, परीक्षा से जुडी कुछ अहम जानकारी
यह परीक्षा कुल 7759 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमे से लेवल 1 के 5636 पद और लेवल 2 के 2123 पद थे | इस परीक्षा के लिए कुल लगभग 9.67 लाख (9,67,467) से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से लेवल 1 के लगभग 2.52 लाख आवेदन और लेवल 2 में लगभग 7.15 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे|
यह परीक्षा कुल 7 पारियों में आयोजित की गई थी। लेवल-1 की परीक्षा 17 जनवरी (सामान्य) और 20 जनवरी (Sanskrit) को सुबह की पारियों में सम्पन्न हुई। वहीं, लेवल-2 की परीक्षा 18 से 20 जनवरी तक विभिन्न विषयों के लिए सुबह और शाम की पारियों में आयोजित की गई।
इस प्रकार कुल 7 पारियों की औसत उपस्थिति 90% से ऊपर रही, जिसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष ने अपने ट्विटर (X) हैंडल पर साझा की है।
FAQ’s
उत्तर: बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज के अनुसार, रीट मुख्य परीक्षा (लेवल 1 और 2) की आधिकारिक उत्तर कुंजी फरवरी 2026 के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
उत्तर: आप अपनी आंसर-की RSSB बोर्ड के निचे दिए आधिकारिक डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं- https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys
उत्तर: जी हाँ, लेवल 1 (सामान्य व संस्कृत) और लेवल 2 के सभी 5 विषयों के मास्टर प्रश्न-पत्र और आंसर-की अलग-अलग जारी की जाएगी।
Disclaimer: मेरी तरफ से आपको 100% सही जानकारी देने की पूरी कोशिश रहती है, फिर भी फाइनल अपडेट के लिए हमेशा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) ही चेक करें।