PTET 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू! अप्लाई करने से पहले चेक करें Dates, Fees, Eligibility और पूरी प्रक्रिया

By Rajveer Singh

PTET 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू! अप्लाई करने से पहले चेक करें Dates, Fees, Eligibility और पूरी प्रक्रिया

🎓 Entrance Exam Details

🏛️ Board Name: VMOU Kota
📝 Exam Name: PTET (PreTeacher Education Test-2026)
🟢 Form Start Date: 20 February 2026
Form Last Date: 20 March 2026
📌 Exam Status: Announced
📅 Exam Date: 14 June 2026, Sunday

राजस्थान पी.टी.ई.टी.(PTET-Pre-Teacher Education Test) 2026 प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 20 फ़रवरी 2026 से शुरू हो गए है| अगर आप भी सत्र 2026-27 के 2 वर्षीय B.Ed कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि यानी 20 मार्च 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें।| इस बार PTET परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा 14.06.2026 (रविवार) को किया जायेगा|

आज की इस पोस्ट में हम आवेदन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी—जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, फॉर्म फीस और एग्जाम पैटर्न को बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे।

PTET 2026 Important Dates

विवरण तिथि
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि20.02.2026
आवेदन की अंतिम तिथि20.03.2026
प्रवेश परीक्षा तिथि (संभावित)14.06.2026 (रविवार)

PTET 2026 Application Fee

पी.टी.ई.टी.-2026 (PTET-2026) परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 500/- रुपये (सभी वर्गों SC, ST, OBC, Gen) निर्धारित किया गया है|

Rajasthan PTET 2026 Eligibility Criteria

i. Age Limit

PTET 2026 में आवेदन के लिए उम्र की कोई पाबंदी नहीं है। किसी भी आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ii. Educational Qualification

जिन अभ्यर्थियों ने अपना ग्रेजुएशन (B.A./B.Sc./B.Com.) या पोस्ट-ग्रेजुएशन (M.A./M.Sc./M.Com.) पूरा कर लिया है, वे इस फॉर्म को भर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर आपके Minimum Marks नीचे दी गई सारणी के अनुसार होने चाहिए-

श्रेणीस्नातक/स्नातकोत्तर में न्यूनतम अंक
सामान्य श्रेणी (General)50%
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/MBC/EWS/PH – राजस्थान के मूल निवासी)45%

विशेष:

  1. अगर आपने B.E. या B.Tech. से इंजीनियरिंग की है, तो ध्यान रहे कि आपके पास साइंस और गणित विषय होने चाहिए। प्रतिशत की बात करें तो, इसमें जनरल कैटेगरी (General) के लिए कम से कम 55% और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) के लिए 50% मार्क्स होना जरूरी है।
  2. अगर आप अभी अपने ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के Final Year में पढ़ रहे हैं, तो भी आप PTET 2026 का फॉर्म भर सकते हैं। बस एक छोटी सी शर्त है कि- “काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तक आपका फाइनल रिजल्ट आ जाना चाहिए और आपके नंबर ऊपर बताए गए प्रतिशत के बराबर होने चाहिए।”
  3. राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थी केवल ‘सामान्य श्रेणी’ में गिने जाएंगे और उनके लिए कुल सीटों का अधिकतम 5% कोटा ही उपलब्ध होगा।

Required Documents for PTET Online Form

  1. पासपोर्ट साइज फोटो: Latest कलर फोटो, जो 3 महीने से ज्यादा पुरानी न हो (अगर आप रेगुलर नजर का चश्मा लगाते हैं, तो चश्मा पहनकर ही फोटो खिंचवाएं)
  2. स्कैन किए गए हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान
  3. शैक्षणिक दस्तावेज: 10वीं और 12वीं की Marksheet।
  4. आरक्षण एवं श्रेणी प्रमाण पत्र: जाति प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो सब-कैटेगरी प्रमाण पत्र (जैसे- विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, टाडा/सहरिया आदि)।
  5. मूल निवास प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता पासबुक

PTET 2026 Exam Pattern & Syllabus

  • कुल प्रश्न: 200 MCQs
  • कुल अंक: 600 (हर सही जवाब के 3 अंक)
  • परीक्षा का समय: 3 घंटे
  • पेपर की भाषा (Medium): हिंदी और अंग्रेजी दोनों में (केवल ‘Language’ सेक्शन को छोड़कर)
  • Note: ‘टीचिंग एप्टीट्यूड’ सेक्शन में आपके जवाब की सटीकता के आधार पर 3, 2, 1 या 0 अंक दिए जाएंगे।
भागविषयप्रश्नअंक
भाग-Aमानसिक योग्यता (Mental Ability)50150
भाग-Bशिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude)50150
भाग-Cसामान्य जागरूकता (General Awareness)50150
भाग-Dभाषा प्रवीणता (हिंदी या अंग्रेजी)50150
PTET 2026 Exam Pattern

PTET 2026 Important Links

Official Website
Official Detailed Notification
Short Notification
Modal Question Papers

FAQs

राजस्थान PTET 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?

PTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फ़रवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है|

क्या Final Year वाले स्टूडेंट PTET का फॉर्म भर सकते हैं?

हाँ, अगर आप ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं| लेकिन, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन तक आपका रिजल्ट आ जाना चाहिए।

PTET 2026 एग्जाम के लिए Age Limit कितनी है?

स परीक्षा के लिए विभाग की तरफ से कोई भी Age Limitनहीं रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले किसी भी उम्र के उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्या PTET परीक्षा में Negative Marking होती है?

नहीं, PTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

Disclaimer: किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए, कृपया अपना आवेदन सबमिट करने से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स खुद से भी वेरीफाई कर लें।

✍️ About Author

Rajveer Singh

मैं राजवीर सिंह (M.Sc., B.Ed, CTET, REET) हूँ, और पिछले 6+ वर्षों से सरकारी भर्तियों व परीक्षाओं की प्रामाणिक (Authentic) जानकारी जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, पाठ्यक्रम, कट-ऑफ मार्क्स आदि ब्लोगिंग के माध्यम से आप तक पहुँचा रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको बिना किसी भटकाव के, सरकारी नौकरी से जुडी प्रत्येक अपडेटेड जानकारी अपनी आसान भाषा में दे सकूँ|

Leave a Comment