Rajasthan 5th Class Result 2025: पांचवीं बोर्ड कक्षा की विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार हुआ समाप्त, प्राथमिक शिक्षा अधिगम सत्र मूल्यांकन कक्षा 5, 2025 का परीक्षा परिणाम दिनांक 30.5.2025 को दोपहर 12:30 बजे शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक चतुर्थ तल से शाला दर्पण पोर्टल पर घोषित कर दिया गया है|
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर रिजल्ट घोषित करेंगे और उनके साथ परिणाम जारी करने के लिए श्रीमान कृष्ण कुणाल शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं भाषा पुस्तकालय विभाग पंचायती राज प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान जयपुर, सीताराम जाट निदेशक महोदय प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर शिक्षा विभाग के अन्य विशिष्ट अधिकारी गण उपस्थित रहे|
Rajasthan Board 5th Class Exam
कक्षा पांचवी का परीक्षा आयोजन दिनांक 7 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक राज्य के समस्त जिलों के अंदर किया गया था| इस परीक्षा में कुल 13 लाख 30000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है जो सभी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, नीचे मैंने रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया है|
Exam | 5th Class |
Board | प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) विभाग |
Result Date | 30 May 2025 |
Result Time | दोपहर 12:30 बजे |
Rajasthan Board RBSE 5th Class Grading System
राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं का रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किया जाता है। नीचे दी गई तालिका में बताया गया है कि कितने प्रतिशत अंक पर कौन-सा ग्रेड मिलता है|
Marks | Grade | Performance |
---|---|---|
81% से ऊपर | A ग्रेड | उत्कृष्ट प्रदर्शन |
61% से 80% | B ग्रेड | बहुत अच्छा |
41% से 60% | C ग्रेड | अच्छा |
33% से 40% | D ग्रेड | न्यूनतम उत्तीर्ण |
33% से नीचे | E ग्रेड | असफल |
Result Direct Link
राजस्थान की कक्षा पांचवी के छात्र जो अपना रिजल्ट नाम और रोल नंबर से देखना चाहते हैं दिए गये नीचे लिंक से क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट जारी कर दिया गया है|

Check Result : Result Direct Link