राजस्थान पशु परिचर परीक्षा 03 दिसम्बर 2024 (प्रथम पारी) सम्पूर्ण उत्तर कुंजी यहाँ से देखें

1/5 - (1 vote)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now     

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB Board) द्वारा आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 की पहली पारी का आयोजन 03 दिसंबर 2024 को किया गया था। Rajasthan Pashu Parichar Answer Key 2024 आप इस आर्टिकल से देख सकते हैं|

इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। क्या आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था? यदि हां, तो आप अपनी उत्तर कुंजी इस आर्टिकल से देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको परीक्षा की सम्पूर्ण उत्तर कुंजी (Pashu Paricharak Answer Key 3rd December 2024 (First Shift) प्रदान करेंगे ताकि आप अपना स्कोर आसानी से जांच सकें।

View Also :

Pashu Parichar Answer Key 2024 3rd December 2024 First Shift

1. राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक क्षेत्र मध्य प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है?

उत्तर : दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र

2. कर्क रेखा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से होकर गुजरती है?

उत्तर : ‘बांसवाड़ा

3. निम्नलिखित में राजस्थान का कौन-सा क्षेत्र गुजरात राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है?

चित्तौड़गढ़

4. राजस्थान के राज्य पशु हैं?

भारतीय हिरण (चिंकार) और ऊँट

5. निम्नलिखित में कौन-सी नदी,बंग़ाल की खाड़ी अपवाह तंत्र से संबंधित है?

उत्तर : चम्बल

6. निम्नलिखित में से कौन सी नदी राजस्थान में नहीं बहती है?

उत्तर : स्वर्ण रेखा / सुबर्ण रेखा

7. वह राजस्थानी खिलाड़ी जिसने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया-

उत्तर : माहेश्वरी चौहान

8. राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 16वीं विधानसभा में किस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं?

उत्तर : सांगानेर

9. 2024 के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने बांसवाड़ा (राजस्थान) संसदीय क्षेत्र से जीत प्राप्त की?

उत्तर : भारत आदिवासी पार्टी

10. एक ऊँट के आमाशय में कितने भाग होते हैं?

उत्तर : 3

11. पशुओं के खुरपका-मुंहपका रोग का कारण संक्रमण है।

उत्तर : विषाणु (वायरस)

12. बाघ परियोजना (प्रोजेक्ट टाइगर) प्रारंभ की गईं थी-

उत्तर : 1973

13. राजस्थान में स्थित “विजय स्तम्भ” का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया?

उत्तर : राणा कुम्भा

14. राजस्थान के किस किले को विश्व का दूसरा जिब्राल्टर कहा जाता है?

उत्तर : तारागढ़ (अजमेर)

15. किस लोक नाट्य शैली में कलाकार को बहरूपिया कहा जाता है?

उत्तर : स्वांग

16. केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?

उत्तर : भरतपुर

17. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले का ग्रामीण क्षेत्र का लिंगानुपात सर्वाधिक था?

उत्तर : पाली 

18.निम्नलिखित में राजस्थान के किस क्षेत्र में सालार वन नहीं पाए हैं?

उत्तर : जैसलमेर

19. 8वीं शताब्दी में बप्पा रावल द्वारा किस प्रसिद्ध मन्दिर का निर्माण करवाया गया?

उत्तर : ‘एकलिंगजी मन्दिर

20 .निम्नलिखित में कौन-से वृक्ष राजस्थान के उष्णकटिबंधीय कांटेदार वनों में नहीं पाए जाते?

उत्तर : बांस

21. 1733 में महाराज सूरजमल द्वारा निर्मित किले का नाम है-

उत्तर : लौहगढ़ किला

22. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में मरस्थलीय मृदा नहीं पायी जाती है?

उत्तर : कोटा

23. निम्नलिखित में से कौन-सी मिश्रधातु नहीं है?

उत्तर : मरकरी (पार)

24. “राने जगपत रा मरसया” किसके मृत्यु का शोक प्रकट करने के लिए लिखा गया?

उत्तर : महाराणा जगत सिंह

25. नेत्र के दूरदृष्टि दोष को ठीक करने के लिए हम निम्न लेंस वाले चश्में का प्रयोग करते हैं?

उत्तर : उत्तल लेंस के

26. राजस्थान के चूरू क्षेत्र में कौन सी बोली बोली जाती है?

उत्तर : शेखावाटी

27. राजस्थान का त्यौहार तीज किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर : श्रावण

28. कार्तिक पूर्णिमा को कपिल मुनि मेला कहाँ लगता है?

उत्तर : बीकानेर में कोलायत

29. फाड़ कलाकार श्री लाल जोशी का सम्बन्ध राजस्थान के किस क्षेत्र से है?

उत्तर : भीलवाड़ा

30. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान__________________ के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर : प्रवासी पक्षीयों

31. “बोरला” नाम का आभूषण राजस्थानी महिलाओं द्वारा में पहना जाता है।

उत्तर : सिर

32. हिमालयी क्षेत्र में “चिपको” आंदोलन __________________ के विरुद्ध प्रतिरोध के लिए किया गया था।

उत्तर : वृक्षों की कटाई

33. उस हिन्दू संत का नाम जिसे मुस्लिम भी “रमसा पीर’ के रूप में पूजते हैं-

उत्तर : रामदेवजी

34. उदयपुर में “मेवाड़ प्रजा मंडल” की स्थापना कब हुई?

उत्तर : 1938

35. राजपूताना का एकीकरण वर्तमान राजस्थान के रूप में कितने चरणों में संपन्न हुआ था?

उत्तर : 7

36. नवजात पुत्री की माँ को किस रंग का पोमचा दिया जाता है?

उत्तर : पीला

37. राजस्थान के किस प्रसिद्ध व्यक्तित्व को “बाणासुर का शहीद” भी कहा जाता है?

उत्तर : मेजर शैतान सिंह

38. शेखावाटी क्षेत्र राजस्थान के निम्नलिखित में से किस भू-आकृतिक विभाजन का भाग है?

उत्तर : अर्द्ध शुष्क क्षेत्र

39. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में काली मृदा पाई जाती है?

उत्तर : झालावाड़

40. राजस्थान से सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार, 2024 से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर : सुश्री माया टंडन

41. मेंडेल ने संकरण परीक्षण ______________ के पौधों पर किए थे।

उत्तर : गार्डन पी (मटर)

42. भाखड़ा नांगल परियोजना निम्नलिखित में किन राज्यों के समूह का संयुक्त उद्यम है?

उत्तर : पंजाब, हरियाणा, राजस्थान 

43. पिछोला झील राजस्थान में किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर : उदयपुर 

44. “आपरेशन फ्लड’ संबंधित है:

उत्तर : दूध से

45. वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में अन्नू रानी ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर : भाला फेंक

46. राजस्थान में “मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना”, के अंतर्गत किसी परिवार के एक से अधिक व्यक्ति के दुर्घटना में मृत्यु पर देय भुगतान कितना है?

उत्तर : 10 लाख

47. अबुल फजल ने राजस्थान में स्थित किस किले को बख्तरबंद किला कहा है?

उत्तर : रणथंभौर 

48. राजस्थानु के लोक देवता का नाम, जिसे ऊँटों का देवता कहा जाता है?

उत्तर : पाबूजी

49. राजस्थान के कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां क्षेत्र में कौन बोली बोली जाती है?

उत्तर : हाड़ौती

50. निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन है?

उत्तर : क्रिस्टलीकरण

हम यहां पर प्रश्नों को लगातार अपडेट कर रहे हैं, कृपया निरंतर रिफ्रेश करते रहें |

गलत प्रश्न पर आपत्ति कैसे लगायें?

कुछ समय बाद विभाग द्वारा इस परीक्षा की अधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जायेगी| आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करने के बाद यदि आपको लगता है कि विभाग ने कुछ प्रश्नों के गलत उत्तर दिए हैं, तो आप विश्वसनीय स्रोत का हवाला देते हुए आधिकारिक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं| यह प्रक्रिया उत्तर कुंजी आने के पक्ष की जाएगी

पशु परिचर परीक्षा का परिणाम कब होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

आमतौर पर, इस तरह की परीक्षाओं का परिणाम परीक्षा आयोजन के कुछ महीनों बाद जारी किया जाता है। लेकिन, कभी-कभी प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी भी हो सकती है।

कहां देखें परिणाम?

आप परिणाम RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप विभिन्न समाचार वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें Pashu Paricharak Result

  • आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें: RSMSSB की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
  • समाचार वेबसाइटों को फॉलो करें: विभिन्न समाचार वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर RSMSSB से जुड़े अपडेट्स को फॉलो करें।
  • अपने दस्तावेजों को तैयार रखें: परिणाम घोषित होने के बाद, आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है। इसलिए, अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें।

महत्वपूर्ण सूचना:

यह सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अनाधिकृत स्रोत से मिलने वाली जानकारी पर विश्वास न करें। हमेशा RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए, आप RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://rsmssb.rajasthan.gov.in

1 thought on “राजस्थान पशु परिचर परीक्षा 03 दिसम्बर 2024 (प्रथम पारी) सम्पूर्ण उत्तर कुंजी यहाँ से देखें”

Leave a Comment

Join WhatsApp!