राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB Board) द्वारा आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 की दूसरी पारी का आयोजन 02 दिसंबर 2024 को किया गया था। Rajasthan Pashu Parichar Answer Key 2024 आप इस आर्टिकल से देख सकते हैं|
इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। क्या आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था? यदि हां, तो आप अपनी उत्तर कुंजी इस आर्टिकल से देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको परीक्षा की सम्पूर्ण उत्तर कुंजी (Pashu Parichar Answer Key 2nd December 2024 (Second Shift) प्रदान करेंगे ताकि आप अपना स्कोर आसानी से जांच सकें।
View Also :
Pashu Paricharak Answer Key 2024 2nd December 2024 Second Shift
1. निम्नलिखित में से कौन सी नदी राजस्थान की अंत: स्थलीय अपवाह तंत्र से सम्बन्धित है?
उत्तर : कान्तली
2. इंदिरा गांधी नहर परियोजना राजस्थान के निम्नलिखित में से किस भौगोलिक क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर : पश्चिमी मरुस्थलीय मैदान क्षेत्र
3. लूनी नदी का उद्गम राजस्थान राज्य के किस स्थान से हुआ है?
उत्तर : अजमेर जिले के नाग पहाड़
4. चूलिया जल प्रपात राजस्थान राज्य के किस क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर : चित्तौड़गढ़
5. निम्नलिखित में से कौनसा जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट नहीं है?
उत्तर : पौलिधीन थैली
6. बूंदी में तारागढ़ किला किसने बनवाया??
उत्तर : राव राजा बैर सिंह |
7. निष्कलंक संप्रदाय की स्थापना किसने की?
उत्तर : संत मावजी महाराज
8. एड्स के द्वारा नहीं फैलता है?
उत्तर : रोगी व्यक्ति से हाथ मिलाना
9. मत्स्य महाजनपद की राजधानी थी-
उत्तर : विराट नगर
10. “बाघ परियोजना” अभियान का आरम्भ _____________ में हुआ था।
उत्तर : 1973
11. निम्नलिखित में से कौन सी संरक्षण नीति सीधी सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी हुई नहीं है?
उत्तर : वन्यजीवन अभयारण्य का सीमांकन
12. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस स्थान पर मेजा बाँध स्थित है?
उत्तर : भीलवाड़ा
13. राजस्थान की किस नदी पर बीसलपुर बांध का निर्माण किया गया है?
उत्तर : बनास नदी पर
14. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय राजस्थान में कहाँ पर स्थित है?
उत्तर : जोधपुर
15. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र में अमृता देवी कृष्ण मृग अभयारण्य को विकसित किया गया है?
उत्तर : जोधपुर जिला
16. निम्नलिखित में से किस निकाय के द्वारा राजस्थान रोड़ विजन 2025 तैयार किया गया था?
उत्तर : लोक निर्माण विभाग
17. शीत कतु में राजस्थान में होने वाली वर्षा को कहा जाता है-
उत्तर : मावठ
18. लक्ष्मी निवास मित्तल जिनका जन्म राजस्थान में हुआ है कौन से क्षेत्र में प्रसिद्ध हुए हैं?
उत्तर : उद्योग
19. राजस्थान के राज्य पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर : गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)
20. 2001-2011 के दशक में निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक थी?
उत्तर : बाड़मेर
21. कौन-सा पशु लगातार चबातों रहता है, यद्यपि वह कुछ भी नहीं खा रहा होता है?
उत्तर : भैंस
22. कौन सी धातु कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में पाई जाती है?
उत्तर : मरकरी (पारद)
23. एक वयस्क मनुष्य में अस्थियों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर : 206
24. एक सामान्य मानव हृदय में कितने प्रकोष्ठ होते हैं?
उत्तर : 4
25. निम्नलिखित में से पलाश वन राजस्थान के किस क्षेत्र में नहीं पाये जाते हैं?
उत्तर : जैसलमेर
26. परावर्तन के नियमों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
उत्तर : आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है
27. निम्नलिखित में से कौन-सा धातुओं का गुण नहीं है?
उत्तर : चमकहीन
28. राजस्थान के वर्तमान गवर्नर (एक सितम्बर 2024 को) का नाम है?
उत्तर : श्री हरिभाउ किशनताव बागड़े
29. मनुष्य में कितने प्रकार के दाँत होते हैं?
उत्तर : चार
30. कृष्णा पूनिया, राजस्थान की एक महिला खिलाड़ी, किस खेल से संबंधित है?
उत्तर : डिस्कस थ्रोअर
31. राजस्थान में नाभिकीय उर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है?
उत्तर : रावतभाटा में
32. 2024 में पेरिस ओलम्पिक में भारत द्वारा जीते गए, पदकों की कुल संख्या है?
उत्तर : 29
33. नीचे दिए विकल्पों में से राजस्थान की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री का नाम
उत्तर : श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया
34.उस रेगिस्तान के नाम का चयन कीजिए जो राजस्थान प्रदेश में स्थित है।
उत्तर : थार रेगिस्तान
35. वे जंतु जो अपनी जैसी संततियों को जन्म देते हैं, वे कहलाते हैं?
उत्तर : सजीवप्रजक
36. दिसंबर 2023 में इनमें से किन्हे राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
उत्तर : दिया कुमारी
37. राजस्थान के कृषि विकास में मुख्य कठिनाई है:
उत्तर : अनियमित वर्षा
38. किस नहर का प्रारंभिक नाम “राजस्थान नहर” था?
उत्तर : इंदिरा गांधी नहर
39. “राष्ट्रीय उंट अनुसंघान केन्द्र” कहाँ पर स्थित है?
उत्तर : बीकानेर
40. राजस्थान भौगोलिक दृष्टि से भारत में कहाँ स्थित है?
उत्तर : उत्तर-पश्चिम
41. जब कार्बन डाइऑक्साइड गैस को चुने के पानी में प्रवाहित किया जाता है तो चुने का पानी दुधिया रंग का हो जाता है, यह इस प्रक्रिया को प्रदर्शित करता है?
उत्तर : रासायनिक परिवर्तन
42. वह काव्य ग्रंथ जिसमें राजा के गौरवशाली वैभव, युद्ध और वीरता का वर्णन मिलता है, वह है-
उत्तर : रासो
43. कुचामनी ख्याल की शुरुआत किस प्रसिद्ध लोक नाटककार ने की थी?
उत्तर : लच्छीराम
44. राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला कौन-सा है?
उत्तर : ऊँट मेला, पुष्कर
45. चरवाहों द्वारा शुष्क क्षेत्रों में निम्नलिखित में से सामान्य रूप से कौन से जंतुओं को पाला जाता है?
उत्तर : मवेशी और भेड़
46. निम्नलिखित में से उस विकल्प को चुनिए जिससे नियमित परावर्तन होता है?
उत्तर : पॉलिश की हुई लकड़ी की चिकनी मेज़
47. कुछ मामलों में, चरवाहे अपनी सम्पूरक आमदनी ______ बेचकर करते हैं?
उत्तर : हस्तशिल्प और वस्त्र
48. सामान्य मानव नेत्र में प्रकाश केंदित होता है-
उत्तर : रेटिना दृष्टिपटल
49. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले की साक्षरता दर सबसे अधिक रही?
उत्तर : कोटा
50. पशुपालन में सम्मिलित नहीं है-
उत्तर : चिड़ियाघर प्रबंधन
गलत प्रश्न पर आपत्ति कैसे लगायें?
कुछ समय बाद विभाग द्वारा इस परीक्षा की अधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जायेगी| आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करने के बाद यदि आपको लगता है कि विभाग ने कुछ प्रश्नों के गलत उत्तर दिए हैं, तो आप विश्वसनीय स्रोत का हवाला देते हुए आधिकारिक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं| यह प्रक्रिया उत्तर कुंजी आने के पक्ष की जाएगी
पशु परिचर परीक्षा का परिणाम कब होगा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
आमतौर पर, इस तरह की परीक्षाओं का परिणाम परीक्षा आयोजन के कुछ महीनों बाद जारी किया जाता है। लेकिन, कभी-कभी प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी भी हो सकती है।
कहां देखें परिणाम?
आप परिणाम RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप विभिन्न समाचार वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें Pashu Paricharak Result
- आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें: RSMSSB की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
- समाचार वेबसाइटों को फॉलो करें: विभिन्न समाचार वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर RSMSSB से जुड़े अपडेट्स को फॉलो करें।
- अपने दस्तावेजों को तैयार रखें: परिणाम घोषित होने के बाद, आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है। इसलिए, अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें।
महत्वपूर्ण सूचना:
यह सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अनाधिकृत स्रोत से मिलने वाली जानकारी पर विश्वास न करें। हमेशा RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए, आप RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://rsmssb.rajasthan.gov.in
1 thought on “Rajasthan Pashu Parichar Answer Key 02 December 2024 Second Shift”