BSTC Exam 2025 Model Paper PDF: टॉप प्रश्न और उत्तर डाउनलोड करें

4.4/5 - (65 votes)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now     

राजस्थान BSTC (Pre D.El.Ed.) परीक्षा 2025 का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा 1 जून 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 मई से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

जो अभ्यर्थी BSTC परीक्षा 2025 की तैयारी में जुटे हैं और मॉडल पेपर PDF की तलाश कर रहे हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको BSTC Exam 2025 के लिए Free मॉडल पेपर PDF उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर, व्यवस्थित और प्रभावी बना सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो:-

  • कुल 200 प्रश्न होंगे, जो 600 अंकों के होंगे।
  • परीक्षा की समयावधि 3 घंटे होगी।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होगा।
  • परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
    • राजस्थान सामान्य ज्ञान (General Awareness)
    • मानसिक योग्यता (Mental Ability)
    • हिंदी योग्यता (Language Proficiency in Hindi)
    • शिक्षण अभिरुचि ( Teaching Aptitude)
  • प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
  • इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

Rajasthan BSTC model paper 2025

ये मॉडल पेपर हमारे विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं। इनका निर्माण पिछले वर्षों के BSTC (Pre D.El.Ed) परीक्षा प्रश्न पत्रों के गहन विश्लेषण और परीक्षा पैटर्न के आधार पर किया गया है।

इन Modal पेपर्स में उन्हीं विषयों और प्रश्नों को प्राथमिकता दी गई है जो पिछली परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं| या आगामी परीक्षा में पूछे जाने की संभावना अधिक है। इन प्रश्नों के माध्यम से आपको वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा|

यदि आप BSTC परीक्षा में बेहतर अंक लाना चाहते हैं, तो इन मॉडल पेपर्स का अभ्यास करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

BSTC Rajasthan GK Important Questions

Q1. पंचायती राज व्यवस्था का आरम्भ भारत में, राजस्थान के नागौर से किस वर्ष में हुआ?
A. 1958  B. 1957  C. 1959  D. 1956
उत्तर: C


Q2. मीना समुदाय का परम्परागत नेता इस नाम से जाना जाता है –
A. पटेल  B. कर्मा  C. भगत  D. मुकद्दम
उत्तर: A


Q3. राष्ट्रीय मार्ग संख्या 8, जो दिल्ली को मुम्बई से जोड़ता है, यह राजस्थान में कितने किलोमीटर का है?
A. 700  B. 688  C. 560  D. 720
उत्तर: B


Q4. राजस्थान में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई वर्ष –
A. 2007  B. 2008  C. 2009  D. 2011
उत्तर: C


Q5. वर्ष 2017 का साहित्य अकादमी, दिल्ली का राजस्थानी का पुरस्कार किसे मिला?
A. बी.एल. व्यास  B. हेतु  C. अंबिका दत्त  D. नीरज डालिया
उत्तर: C


Q6. वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना निम्न वर्ष में हुई –
A. 1934  B. 1936  C. 1935  D. 1937
उत्तर: A


Q7. राजस्थान मानवाधिकार आयोग की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
A. कान्ता कुमारी भटनागर  B. प्रभा ठाकुर  C. नरेन्द्र कुंवर  D. ऊपा मीणा
उत्तर: A


Q8. राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव थी –
A. मीनाक्षी हजा  B. ओतिमा बोर्दिया  C. कुशाल सिंह  D. अमरजीत कौर
उत्तर: C


Q9. ‘हेला ख्याल दंगल’ राजस्थान के किस जिले में प्रसिद्ध है?
A. दौसा  B. बीकानेर  C. पाली  D. जयपुर
उत्तर: A


Q10. ‘पिछवाई’ कला सम्बन्धित है –
A. मीराबाई से  B. महादेव से  C. राम-सीता से  D. श्रीकृष्ण से
उत्तर: D


Q11. नृत्य की किस शैली से दयाराम संबंधित था –
A. भवाई  B. गैर  C. गर  D. घूमर
उत्तर: A


Q12. परबतसर पशु मेला किसकी स्मृति में आयोजित किया जाता है –
A. हड़बूजी  B. तेजाजी  C. रामदेवजी  D. गोगाजी
उत्तर: B


Q13. राजस्थान का पर्यटन विभाग ‘ऊँट महोत्सव’ कहाँ आयोजित करता है –
A. जोधपुर  B. जैसलमेर  C. बाड़मेर  D. बीकानेर
उत्तर: D


Q14. राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय किया गया –
A. 25 मार्च, 1948  B. 18 अप्रैल, 1948  C. 18 मार्च, 1948  D. 30 मार्च, 1949
उत्तर: C


Q15. मरु राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है –
A. जैसलमेर  B. धौलपुर  C. भरतपुर  D. चूरू
उत्तर: A


Q16. सीतामाता वन्य जीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है –
A. कोटा  B. बूँदी  C. सिरोही  D. चित्तौड़गढ़
उत्तर: D


Q17. गणगौर के अवसर पर गरासियों द्वारा किया जाने वाला सामूहिक नृत्य कौनसा है?
A. घूमर  B. वालर  C. तेरहताली  D. गरबा
उत्तर: B


Q18. स्वतंत्रता सेनानी सावित्री देवी भाटी किस रियासत से संबंधित थी –
A. जयपुर  B. कोटा  C. भरतपुर  D. जोधपुर
उत्तर: D


Q19. किस दिन गाय की बछड़े सहित पूजा की जाती है –
A. बच्छ बारस  B. राधाष्टमी  C. जलझूलनी एकादशी  D. अनन्त चतुर्दशी
उत्तर: A


Q20. कौन भगत पंथ का संस्थापक था –
A. पन्नालाल शर्मा  B. मोतीलाल तेजावत  C. माणक्यलाल वर्मा  D. गुरु गोविन्द गिरि
उत्तर: D


Q21. कौनसा शहर ‘तलवार’ निर्माण के लिए प्रसिद्ध है –
A. सिरोही  B. सिकन्दरा  C. ब्यावर  D. अलवर
उत्तर: A


Q22. राजपूताना के किस राज्य ने सर्वप्रथम अकबर की अधीनता स्वीकार की?
A. बीकानेर  B. आमेर  C. रणथम्भौर  D. मारवाड़
उत्तर: A


Q23. राजस्थान का उच्च न्यायालय किस शहर में है?
A. उदयपुर  B. जोधपुर  C. अजमेर  D. बीकानेर
उत्तर: B


Q24. राजस्थान में तांबे की खानें कहाँ हैं?
A. गोटन  B. कोलायत  C. खेतड़ी  D. जावर
उत्तर: C


Q25. राजस्थान में स्थित राष्ट्रीय पक्षी उद्यान का नाम है –
A. केवलादेव  B. सरिस्का  C. रणथम्भौर  D. दर्श
उत्तर: A


Q26. राजस्थान राज्य का ‘राज्य वृक्ष’ है –
A. बबूल  B. खेजड़ी  C. नीम  D. सागवान
उत्तर: B


Q27. इनमें से खारे पानी की झील कौनसी है?
A. जयसमंद  B. राजसमंद  C. फॉयसागर  D. पंचपदरा
उत्तर: D


Q28. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौनसी नदी बारहमासी बहती है?
A. गंभीरी  B. लूणी  C. कॉटली  D. चंबल
उत्तर: D


Q29. राजस्थान की प्रमुख नकदी फसल है –
A. चुकन्दर  B. मूंगफली  C. कपास  D. गन्ना
उत्तर: C


Q30. उत्तर-पश्चिम रेल्वे का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
A. जयपुर  B. उदयपुर  C. जोधपुर  D. अजमेर
उत्तर: A


Q31. ‘बासमती’ किस्म है –
A. गेहूँ की  B. चावल की  C. सरसों की  D. मूंगफली की
उत्तर: B


Q32. भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र किस जिले में हैं –
A. भरतपुर  B. जयपुर  C. अलवर  D. धौलपुर
उत्तर: C


Q33. राजस्थान के किस शहर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है?
A. उदयपुर  B. चित्तौड़गढ़  C. कोटा  D. रावतभाटा
उत्तर: D

Q34. सांगा ने किस युद्ध में बाबर की सेना को पराजित किया?
A. बयाना  B. पानीपत का प्रथम युद्ध  C. रणथम्भौर  D. माघरा
उत्तर: D


Q35. राजस्थान में बगोली सराय-पचलंगी क्षेत्र किस खनिज के लिए जाना जाता है?
A. मैंगनीज  B. संगमरमर  C. ताँबा  D. लौह-अयस्क
उत्तर: D


Q36. दुर्गादास राठौड़ की मृत्यु हुई थी—
A. जोधपुर में  B. उदयपुर में  C. उज्जैन में  D. रामपुरा में
उत्तर: C


Q37. ‘शिशुपाल वध’ के लेखक कौन थे?
A. माघ  B. ब्रह्मगुप्त  C. हरिभद्र सूरी  D. रणछोड़ भट्ट
उत्तर: A


Q38. चित्तौड़ की पद्मिनी की ऐतिहासिकता पर सन्देह व्यक्त करने वाले इतिहासकार कौन हैं?
A. दशरथ शर्मा  B. मुनि जिनविजयजी  C. जी. एन. शर्मा  D. के. आर. कानूनगो
उत्तर: D


Q39. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय जालौर का शासक कौन था?
A. हम्मीर  B. कान्हड़देव  C. रतनसिंह  D. विरमदेव
उत्तर: B


Q40. 1734 ई. में मराठों को खदेड़ने हेतु राजस्थान के शासकों की मंत्रणा कहाँ हुई थी?
A. हुरड़ा  B. बनेड़ा  C. जयपुर  D. भीलवाड़ा
उत्तर: A


Q41. मेवाड़ प्रजामंडल का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
A. माणिकलाल वर्मा  B. भूरेलाल बाया  C. बलवंतसिंह मेहता  D. रमेशचन्द्र
उत्तर: A


Q42. मानगढ़ हत्याकांड किस वर्ष में हुआ था?
A. 1908  B. 1910  C. 1911  D. 1913
उत्तर: D


Q43. ‘लटकन’ नामक आभूषण कहाँ पहना जाता है?
A. अंगुली – कान  B. नाक – कान  C. अंगुली – नाक  D. कलाई – कमर
उत्तर: B


Q44. डाबड़ा कांड किस वर्ष में हुआ था?
A. 1945  B. 1944  C. 1946  D. 1947
उत्तर: C


Q45. 1936 में बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना किस स्थान पर हुई थी?
A. बीकानेर  B. कलकत्ता  C. बम्बई  D. गंगानगर
उत्तर: A

About the author

Arena Study Team

Arena Study Team का उद्देश्य है कि आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सभी महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी से जुड़ी ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी प्रदान की जाए। हमारी टीम नवीनतम सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन, प्रवेश पत्र, परिणाम, कट-ऑफ, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं के अपडेट नियमित रूप से उपलब्ध कराती है।।

हमारी टीम अनुभवी और उच्च शिक्षित सदस्यों से मिलकर बनी है, जो शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। हर सदस्य की विशेषज्ञता और समर्पण हमें आपकी तैयारी में बेहतरीन सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

हमारी टीम के सदस्य:
  • • राजवीर सिंह (M.Sc., B.Ed.)
  • • साबर (B.Com., D.El.Ed.)
  • • मनोहर लाल (M.A., B.Ed.)
  • • मदन लाल (B.A., D.El.Ed.)

हमारा समर्पण है कि हम आपको सटीक और उपयोगी जानकारी देकर आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता सुनिश्चित करें।

2 thoughts on “BSTC Exam 2025 Model Paper PDF: टॉप प्रश्न और उत्तर डाउनलोड करें”

Leave a Comment