BSTC Important Question 2025: परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ से देखें

4.6/5 - (22 votes)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now     

बीएसटीसी परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम लाये है परीक्षा की दर्ष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न जिनको पढ़कर आप अच्छे नंबर ला सकते हैं|

सभी विषयों के प्रश्न के साथ उनके उत्तर भी सम्मिलित किए गए हैं पोस्ट पसंद आए तो शेयर जरूर करें|

Rajasthan GK BSTC Important Question 2025

1. राजस्थान का वह जिला, जिसमें औसत वर्षा सबसे अधिक होती है?
A. भरतपुर
B. बाँसवाड़ा
C. झालावाड़
D. सिरोही
उत्तर: C. झालावाड़

2. जिलों के जिस युग्म में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, वह है?
A. बीकानेर – जोधपुर
B. भरतपुर – धौलपुर
C. कोटा – बूंदी
D. अजमेर – नागौर
उत्तर: B. भरतपुर – धौलपुर

3. ऋग्वेद में उल्लेखित नदी है?
A. सरस्वती
B. लूणी
C. कांतली
D. काकनी
उत्तर: A. सरस्वती

4. गंग नहर, जो सबसे पुरानी नहरों में से है, का निर्माण गंगासिंह जी ने कब करवाया?
A. 1930 में
B. 1927 में
C. 1944 में
D. 1932 में
उत्तर: B. 1927 में

5. राज्य में प्रमुख चना उत्पादक जिले कौन से हैं?
A. श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर
B. बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू
C. हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर
D. गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर
उत्तर: B. बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू

6. गोठ मांगलोद, जो जिप्सम भंडार एवं खदानों के लिये सुप्रसिद्ध है, किस जिले में स्थित है?
A. नागौर
B. बीकानेर
C. बाड़मेर
D. हनुमानगढ़
उत्तर: A. नागौर

7. राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात किस जिले में है?
A. कोटा
B. बीकानेर
C. डूंगरपुर
D. जोधपुर
उत्तर: C. डूंगरपुर

8. आमेर के किस राजा ने अपनी पुत्री का विवाह अकबर से किया था?
A. भारमल
B. भगवंतदास
C. मानसिंह
D. पृथ्वीराज
उत्तर: A. भारमल

9. राजस्थान राज्य के गठन के समय अनुबंध करने वाले कुल 22 प्रांतों में से मात्र कितने में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4
उत्तर: B. 3

10. 1938 ई. में स्थापित मेवाड़ प्रजामण्डलका प्रथम अध्यक्ष कौन था?
A. बलवंत सिंह मेहता
B. माणिक्यलाल वर्मा
C. रामनारायण चौधरी
D. विजय सिंह पथिक
उत्तर: A. बलवंत सिंह मेहता

11. ‘ऊपरमाल किसान पंच बोर्डकी स्थापना किसके द्वारा की गई?
A. साधु सीता रामदास
B. विजय सिंह पथिक
C. माणिक्यलाल वर्मा
D. हरिभाई किंकर
उत्तर: B. विजय सिंह पथिक

12. करौली प्रजामण्डल की स्थापना 1938 में किसके द्वारा की गई?
A. ज्वाला प्रसाद जिजासू
B. त्रिलोक चन्द्र माथुर
C. किशनलाल जोशी
D. मीठालाल मेहता
उत्तर: B. त्रिलोक चन्द्र माथुर

13. डूंगरपुर स्थित नौलखा बावड़ी किसने बनवायी?
A. रानी प्रेमल देवी
B. रानी कर्मावती
C. रानी लाडकंवर
D. रानी उन्मदे
उत्तर: A. रानी प्रेमल देवी

14. किस शहर को सिटी ऑफ स्टेप वेल्स‘ (बावड़ियों का शहर) कहा जाता है?
A. बूँदी
B. कोटा
C. जोधपुर
D. दौसा
उत्तर: A. बूँदी
15. बीकानेर के राठौड़ों की कुल देवी का नाम है?
A. नागणेची
B. बाण माता
C. करणी माता
D. अम्बिका देवी
उत्तर: C. करणी माता

16. कपिल मुनि का मेला कहाँ लगता है?
A. पुष्कर में
B. कोलायत में
C. गोगामेड़ी में
D. मुकाम में
उत्तर: B. कोलायत में

17. राजस्थान में ‘घुड़ला त्योहार’ कब मनाया जाता है?
A. श्रावण शुक्ल अष्टमी
B. श्रावण कृष्ण अष्टमी
C. चैत्र कृष्ण अष्टमी
D. भाद्रपद शुक्ल अष्टमी
उत्तर: C. चैत्र कृष्ण अष्टमी

18. “चूंप” नामक आभूषण कहाँ पहना जाता है?
A. हाथ
B. दाँत
C. अंगुली
D. नाक
उत्तर: B. दाँत

19. जूनागढ़ किला कहाँ स्थित है?
A. बाड़मेर
B. जैसलमेर
C. बीकानेर
D. भीलवाड़ा
उत्तर: C. बीकानेर

20. राजस्थान का ऐतिहासिक जौहर किस किले में हुआ?
A. तारागढ़
B. रणथम्भौर
C. चित्तौड़गढ़
D. कुम्भलगढ़
उत्तर: C. चित्तौड़गढ़

21. लोक देवता मल्लीनाथजी का मंदिर कहाँ स्थित है?
A. तिलवाड़ा (बाड़मेर)
B. नगला जहाज (भरतपुर)
C. साथै गाँव (जालौर)
D. पाँचोटा गाँव (जालौर)
उत्तर: A. तिलवाड़ा (बाड़मेर)

22. राजस्थान में कौन से जिले में जनसंख्या का सबसे कम घनत्व पाया जाता है?
A. बीकानेर
B. जोधपुर
C. बाड़मेर
D. जैसलमेर
उत्तर: D. जैसलमेर

23. राजस्थान में ब्लू पॉटरीका प्रमुख केन्द्र कौनसा है?
A. बीकानेर
B. डूंगरपुर
C. जयपुर
D. जैसलमेर
उत्तर: C. जयपुर

24. निम्न में से किसे मरुभूमि की कोकिलाकहा जाता है?
A. गवरी देवी
B. मांगी बाई
C. बन्नो बेगम
D. अल्लाह जिलाई बाई
उत्तर: D. अल्लाह जिलाई बाई

25. भीलों द्वारा विवाह के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य क्या कहलाता है?
A. गवरी
B. गैर
C. हाथिमना
D. जा
उत्तर: C. हाथिमना

26. मेवाड़ के अरावली क्षेत्र की भील जाति का लोकनाट्य है –
A. गंधर्व
B. गवरी
C. भवाई
D. रम्मत
उत्तर: B. गवरी

27. राजस्थान के वे संत कौन हैं जो राजस्थान छोड़कर बनारस गये और रामानंद के शिष्य बन गये?
A. रैदास
B. जाम्भोजी
C. दादूदयाल
D. धन्ना
उत्तर: D. धन्ना

28. संत पीपा के अनुसार मोक्ष का साधन क्या है?
A. भक्ति
B. ध्यान
C. साधना
D. पाप
उत्तर: A. भक्ति

29. राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग का गठन कब हुआ था?
A. 1992
B. 1993
C. 1994
D. 1996
उत्तर: C. 1994

30. राजस्थान में किस शहर को सन सिटीके नाम से जाना जाता है?
A. उदयपुर
B. जैसलमेर
C. जोधपुर
D. बीकानेर
उत्तर: C. जोधपुर

31. चाँद बावड़ी, आभानेरी किस जिले में स्थित है?
A. भरतपुर
B. प्रतापगढ़
C. दौसा
D. बाड़मेर
उत्तर: C. दौसा

32. वह नदी जिसका उद्गम मध्यप्रदेश से होता है तथा जो राजस्थान में बहकर खंभात की खाड़ी में गिरती है?
A. माही
B. मंथा
C. कालीसिंध
D. कुनू
उत्तर: A. माही

33. राजस्थान में शुष्क सागवान वन कहाँ पाये जाते हैं?
A. भरतपुर एवं धौलपुर
B. जोधपुर-जैसलमेर
C. डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा
D. अजमेर – राजसमंद
उत्तर: C. डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा

34. बालोतरा किस संभाग में आता है?
A. बीकानेर
B. पाली
C. जोधपुर
D. उदयपुर
उत्तर: C. जोधपुर

35. जयसमंद झील राजस्थान के कौनसे जिले में स्थित है?
A. सलूम्बर
B. प्रतापगढ़
C. राजसमंद
D. उदयपुर
उत्तर: D. उदयपुर

36. राजस्थान में सफेद सीमेंट का उत्पादन कहाँ होता है?
A. कोटा
B. निम्बाहेड़ा
C. गोटन
D. कपासन
उत्तर: C. गोटन

37. राजस्थान सभ्यता के किस स्थल पर सबसे प्रथम बार हल से जुते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त हुए?
A. गणेश्वर
B. बैराठ
C. सोथी
D. कालीबंगा
उत्तर: D. कालीबंगा

38. तेजाजी की स्मृति में प्रतिवर्ष मेला कहाँ लगता है?
A. नागौर के परबतसर
B. बीकानेर के देशनोक
C. पुष्कर
D. कोलायत
उत्तर: A. नागौर के परबतसर

39. बीकानेर के राठौड़ों की कुल देवी का नाम क्या है?
A. नागणेची
B. बाण माता
C. करणी माता
D. अम्बिका देवी
उत्तर: C. करणी माता

40. कपिल मुनि का मेला कहाँ लगता है?
A. पुष्कर में
B. कोलायत में
C. गोगामेड़ी में
D. मुकाम में
उत्तर: B. कोलायत में

41. राजस्थान में घुड़ला त्योहारकब मनाया जाता है?
A. श्रावण शुक्ल अष्टमी
B. श्रावण कृष्ण अष्टमी
C. चैत्र कृष्ण अष्टमी
D. भाद्रपद शुक्ल अष्टमी
उत्तर: C. चैत्र कृष्ण अष्टमी

42. ‘चूंपनामक आभूषण कहाँ पहना जाता है?
A. हाथ
B. दाँत
C. अंगुली
D. नाक
उत्तर: B. दाँत

43. जूनागढ़ किला कहाँ स्थित है?
A. बाड़मेर
B. जैसलमेर
C. बीकानेर
D. भीलवाड़ा
उत्तर: C. बीकानेर

44. राजस्थान का ऐतिहासिक जौहर किस किले में हुआ था?
A. तारागढ़
B. रणथम्भौर
C. चित्तौड़गढ़
D. कुम्भलगढ़
उत्तर: C. चित्तौड़गढ़

45. लोक देवता मल्लीनाथजी का मंदिर कहाँ स्थित है?
A. तिलवाड़ा (बाड़मेर)
B. नगला जहाज (भरतपुर)
C. साथै गाँव (जालौर)
D. पाँचोटा गाँव (जालौर)
उत्तर: A. तिलवाड़ा (बाड़मेर)

46. राजस्थान में, अनुसूचित जाति के लिये लोकसभा और राज्य विधानसभा में आरक्षित स्थानों की क्रमशः संख्या है–
(a) 4 और 34
(b) 3 और 25
(c) 4 और 25
(d) 3 और 34
उत्तर: (a) 4 और 34

47. जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान की कुल कार्यशील जनसंख्या का कितना प्रतिशत कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर है?
(a) 24%
(b) 42%
(c) 90%
(d) 62%
उत्तर: (d) 62%

48. निम्नांकित में से कौनसा किला कुंवारा किलाके नाम से भी जाना जाता है?
(a) बाला किला
(b) बदनोर किला
(c) भटनेर किला
(d) गागरोन किला
उत्तर: (a) बाला किला

49. महाकवि माघ द्वारा रचित शिशुपाल वधकिस शताब्दी की रचना है?
(a) 8वीं
(b) 6वीं
(c) 11वीं
(d) 12वीं
उत्तर: (a) 8वीं

50. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान में तीसरे सबसे ज्यादा धर्मावलम्बी कौन हैं?
(a) जैन
(b) सिक्ख
(c) मुस्लिम
(d) ईसाई
उत्तर: (b) सिक्ख

Teaching Aptitude BSTC Important Question 2025

51.सृजनात्मकता के मार्ग को अवरूद्ध करने से बालक—
A. अनुशासित व्यवहार करेगा
B. मानसिक रोगी बन सकता है
C. कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
D. असहज हो सकता है
उत्तर: B. मानसिक रोगी बन सकता है

52. मूल्यांकन कितने ध्रुव से जुड़ी प्रक्रिया है?
A. एक ध्रुवीय
B. द्विध्रुवीय
C. दो से अधिक ध्रुवीय
D. बहु ध्रुवीय
उत्तर: B. द्विध्रुवीय

53.मूल्यांकन प्रक्रिया किसे अभिप्रेरित करती है?
A. विद्यार्थी को
B. अध्यापक को
C. प्रश्न प्रणाली को
D. शिक्षण विधि को
उत्तर: A. विद्यार्थी को

54. मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ा रहता है?
A. विद्यार्थी
B. पाठ्यक्रम
C. दोनों सही
D. दोनों गलत
उत्तर: A. विद्यार्थी

55.मूल्यांकन किस प्रतिपुष्टि का तरीका होना चाहिए?
A. समालोचनात्मक
B. आलोचनात्मक
C. विवेचनात्मक
D. तथ्यात्मक
उत्तर: C. विवेचनात्मक

56.बोलते समय कोई छात्र रूक-रूककर बोलता है। उसकी इस आदत को सुधारने हेतु आप क्या कर सकते हैं?
A. डाटेंगे
B. कुछ नहीं करेंगे
C. आत्मविश्वास जगायेंगे
D. बोलने का अभ्यास करेंगे
उत्तर: C. आत्मविश्वास जगायेंगे

57. सम्प्रेषण कला में दक्षता की सर्वाधिक आवश्यकता होती है?
A. किसान को
B. वकील को
C. शिक्षक को
D. सभी को
उत्तर: D. सभी को

58. अध्यापक अपने सम्प्रेषण को प्रभावी बना सकता है?
A. जोर से बोल-बोल कर
B. सहायक सामग्री द्वारा
C. प्रश्नोत्तर द्वारा
D. परीक्षा द्वारा
उत्तर: B. सहायक सामग्री द्वारा

59. वीडियो कैसेट दिखाने के बाद उस पर चर्चा तथा प्रश्नोत्तर होने चाहिये क्योंकि?
A. समय कट जायेगा
B. शंकाओं का समाधान होगा
C. प्राप्त ज्ञान का दृढ़ीकरण होगा
D. वैसे ही
उत्तर: C. प्राप्त ज्ञान का दृढ़ीकरण होगा

60. माध्यमिक स्तर पर सम्प्रेषण होना चाहिए?
A. मातृ भाषा में
B. हिन्दी में
C. अंग्रेजी में
D. क्षेत्रीय भाषा में
उत्तर: A. मातृ भाषा में

61. अध्यापक को अपने सार्थक सम्प्रेषण से आत्म-संतोष प्राप्त होता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं?
A. नहीं
B. हाँ
C. कभी-कभी
D. सम्भवतः
उत्तर: B. हाँ

62. सफल व सार्थक सम्प्रेषण में अध्यापक को मिलता है?
A. धन
B. यश
C. प्रशंसा
D. आत्म संतोष
उत्तर: D. आत्म संतोष

63.सम्प्रेषण कला सभी में समान रूप से नही पाई जाती है। आप कहाँ तक इस कथन से सहमत हैं?
A. पूर्ण सहमत
B. पूर्ण असहमत
C. अनिश्चित
D. कभी-कभी
उत्तर: A. पूर्ण सहमत

64. समाचार-पत्रों में आप किस प्रकार की सामग्री पढ़ना पसंद करते हैं?
A. मनोरंजन संबंधी
B. राजनीतिक
C. विज्ञापन
D. नई खोज और नई पद्धतियाँ संबंधी
उत्तर: D. नई खोज और नई पद्धतियाँ संबंधी

65. यदि विद्यार्थी अनुशासनहीन हो जाएं तो अध्यापक/अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. उनकी उपेक्षा करें
B. उनको सजा दें
C. कारण पता करें
D. प्राध्यापक को सूचित करें
उत्तर: C. कारण पता करें

66. यदि आपकी कक्षा में एक बच्चा ध्यान नहीं दे रहा तो आप क्या करेंगे?
A. उसे दण्ड देंगे।
B. उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रश्न पूछेंगे।
C. उसे ध्यान देने को कहेंगे।
D. उन बच्चों के उदाहरण देंगे जो ध्यान देते हैं।
उत्तर: B. उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रश्न पूछेंगे।

67. अध्यापन की किस विधि में सृजनशीलता का अभिवर्धन नहीं कर सकते?
A. व्याख्यान विधि
B. खेल विधि
C. खोज विधि
D. प्रोजेक्ट विधि
उत्तर: A. व्याख्यान विधि

68. अध्यापक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण किस प्रकार पैदा कर सकते हैं?
A. वैज्ञानिकों की उपलब्धियाँ बताकर
B. उनसे प्रैक्टिकल करवाकर
C. प्रयोग करवाकर, निरीक्षण करके परिणाम निकालना
D. विज्ञान संबंधी पुस्तकें पढ़वाकर
उत्तर: C. प्रयोग करवाकर, निरीक्षण करके परिणाम निकालना

69. “अध्यापकों को अपने विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिका की जाँच नहीं करनी चाहिए।” इस कथन के पक्ष में आप क्या तर्क दें सकते हैं?
A. अध्यापक उन विद्यार्थियों का पक्षपात कर सकते हैं, जिन्हें वह पसंद करते हैं।
B. वह अपने अध्यापन का स्वयं मूल्यांकन कर पायेंगे।
C. अधिकारी, अध्यापकों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
D. अपने विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
उत्तर: A. अध्यापक उन विद्यार्थियों का पक्षपात कर सकते हैं, जिन्हें वह पसंद करते हैं।

70. प्रायः ऐसा देखने में आता है कि कुछ छात्र कक्षा के बहुमत द्वारा पसंद नहीं किए जाते हैं। इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं?
A. प्राय: वे छात्र मंदबुद्धि के शिकार होते हैं।
B. प्राय: वे छात्र शारीरिक विकलांगता के शिकार होते हैं।
C. प्राय: वे छात्र पृथक् जातीय समुदायों से होते हैं।
D. प्राय: इन छात्रों का सामाजिक-आर्थिक स्तर निम्न श्रेणी का होता हैं।
उत्तर: A. प्राय: वे छात्र मंदबुद्धि के शिकार होते हैं।

71. डॉ. राधाकृष्णन के प्रति आपके मन में क्यों सम्मान हैं?
A. वे भारत के राष्ट्रपति थे।
B. एक योग्य अध्यापक थे
C. एक महान् दार्शनिक थे
D. एक आदर्श मानव थे
उत्तर: C. एक महान् दार्शनिक थे

72. अध्यापक में कौन-सा गुण होना अनिवार्य है?
A. विनम्रता
B. छात्रों के प्रति सहानुभूति रखना
C. सहनशीलता
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: D. उपर्युक्त सभी

73.  व्यावसायिक शिक्षा कब आरम्भ होनी चाहिए?
A. किन्डर गार्टन में
B. जब बच्चा व्यवसाय सम्बन्धी प्रश्न पूछना आरम्भ करे
C. स्वयं के अभ्यास द्वारा
D. चौथी कक्षा में
उत्तर: C. स्वयं के अभ्यास द्वारा

74. विद्यालयों में पर्यावरण आपके विचार में किसके द्वारा आवश्यक है?
A. भाषण द्वारा
B. लिखित सामग्री द्वारा
C. स्वयं के अभ्यास द्वारा
D. खेलकूद की पद्धतियों के माध्यम से
उत्तर: C. स्वयं के अभ्यास द्वारा

75. बालिकाओं की शिक्षा आपके विचार में क्यों आवश्यक है?
A. वे पढ़ लिखकर नौकरी कर सके
B. बालिकाओं की शिक्षा से भविष्य की पीढ़ी शिक्षित हो सके
C. अशिक्षा दूर हो सके
D. क्योंकि बालक-बालिका समान है
उत्तर: B. बालिकाओं की शिक्षा से भविष्य की पीढ़ी शिक्षित हो सके

76. जो छात्र धीरे-धीरे सीखता है, उसके साथ आप कैसा व्यवहार करेंगे?
A. प्रेरणा देंगे
B. कोई ध्यान नहीं देंगे
C. दण्ड देंगे
D. कारण जानकर औपचारिक विधि अपनायेंगे
उत्तर: D. कारण जानकर औपचारिक विधि अपनायेंगे

77. पाठ्यक्रम निर्माण में कौन-सी बात सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?
A. छात्र
B. शिक्षण विधियाँ
C. शिक्षा का उद्देश्य
D. पाठ्य-वस्तु
उत्तर: C. शिक्षा का उद्देश्य

78. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्वतः प्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
A. विद्यार्थियों के पाठ के विकास में सहायता देने की अनुमति देना।
B. विद्यार्थियों के एक-दूसरे के कार्य का मूल्यांकन देने की अनुमति देना।
C. विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि और अनुभवों का लाभ उठाना।
D. उनके कार्य के अंक देना।
उत्तर: D. उनके कार्य के अंक देना।

79. शिक्षकों के अच्छे कार्य के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन क्या है?
A. ऊँचा वेतनमान
B. धन तथा प्रमाण-पत्र के रूप में पुरस्कार
C. छात्रों की प्रशंसा
D. प्रधानाचार्य द्वारा प्रशंसा
उत्तर: C. छात्रों की प्रशंसा

80. निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास छात्रों की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा नहीं देता है?
A. समूह में कार्य करना
B. स्वयं से समस्या का समाधान ढूँढना
C. हमेशा शिक्षक से हर प्रश्न का उत्तर लेना
D. अपने अनुभवों से सीखना
उत्तर: C. हमेशा शिक्षक से हर प्रश्न का उत्तर लेना

Hindi BSTC Important Question 2025

81. किस क्रम में सही विलोम नहीं है?
A. उद्घाटन – समापन
B. उत्तम – अधम
C. इष्ट – अनिष्ट
D. अनुराग – दुराग
उत्तर: D. अनुराग – दुराग

82. ‘तैरने की इच्छाके लिए एक शब्द है?
A. पितासा
B. बुभुषा
C. जिगीषा
D. तितीर्षा
उत्तर: D. तितीर्षा

83. ‘कम बोलने वालेको क्या कहते हैं?
A. लघुभाषी
B. मितभाषी
C. अतिभाषी
D. मृदुभाषी
उत्तर: B. मितभाषी

84. सही अर्थ युग्म शब्द-युग्म नहीं है?
A. सर्ग – अध्याय, स्वर्ग – देवलोक
B. अवधान – सावधान, अवदान – मनोयोग
C. इंदु – चन्द्रमा, इन्द्र – सुरपति
D. यम – मृत्यु के देवता, याम – प्रहर
उत्तर: B. अवधान – सावधान, अवदान – मनोयोग

85. ‘ग्रंथ – ग्रंथीशब्द युग्म का सही अर्थ है?
A. पुस्तक – वेदपाठी
B. किताब – सिख गुरु
C. पुस्तक – गाँठ
D. किताब – लेखक
उत्तर: B. किताब – सिख गुरु

86. किस क्रमांक में कुंतल – कुंडलशब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
A. सेना – कुंडली
B. कुंभ – हाथी
C. केश – कर्णाभूषण
D. हाथी – साँप
उत्तर: C. केश – कर्णाभूषण

87. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम है?
A. पत्थर
B. पृष्ठ
C. भगत
D. भीत
उत्तर: B. पृष्ठ

88. किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?
A. घोटक
B. घी
C. चाम
D. नंगा
उत्तर: A. घोटक

89. ‘जाह्नवीशब्द का पर्यायवाची है?
A. कुमुदिनी
B. रश्मि
C. नलिनी
D. मंदाकिनी
उत्तर: D. मंदाकिनी

90. ‘घोड़ाका पर्यायवाची कौन-सा है?
A. ऐरावत
B. वाजि
C. तड़ित
D. मघवा
उत्तर: B. वाजि

91. ‘वक्रशब्द का सही विलोम है?
A. ऋजु
B. टेढ़ा
C. तिरछा
D. क्षुद्र
उत्तर: A. ऋजु

92. विलोम शब्दों के रूप में कौन-सा मेल ठीक नहीं है?
A. सार्थक – उपयोगी
B. दाता – याचक
C. मनुष्यता – पशुता
D. गहरा – उथला
उत्तर: A. सार्थक – उपयोगी

93. ‘कृतज्ञशब्द का सही विलोम है?
A. दयालु
B. उदार
C. कृतघ्न
D. निर्दय
उत्तर: C. कृतघ्न

94. ‘बहुज्ञशब्द का सही अर्थ है?
A. जो बहुत जानकार हो
B. जानने की इच्छा रखने वाला
C. जो अध्ययनशील हो
D. जो कम जानता हो
उत्तर: A. जो बहुत जानकार हो

95. जिसकी पहले आशा नहीं की गई, वह है?
A. अकल्पित
B. अकल्पनीय
C. अप्रत्याशित
D. आशातीत
उत्तर: C. अप्रत्याशित

96. किस क्रमांक में कुल – कूलशब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
A. परिवार – योग
B. परिवार – ढंग
C. किनारा – ठंडा
D. वंश – किनारा
उत्तर: D. वंश – किनारा

97. किस क्रमांक में अंबुज – अंबुदशब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
A. कमल – बादल
B. पृथ्वी – आकाश
C. जल – धरती
D. गुलाब – बादल
उत्तर: A. कमल – बादल

98. ‘कारप्रत्यय से निर्मित नहीं है?
A. बेकार
B. कलाकार
C. कुम्भकार
D. तक्षकार
उत्तर: A. बेकार

99. निम्नलिखित शब्दों में से एक में नीप्रत्यय नहीं है। उसका चयन कीजिए —
A. मोरनी
B. बामनी
C. ऊँटनी
D. चाँदनी
उत्तर: B. बामनी

100. ‘उपनिषद्शब्द में इकप्रत्यय जोड़ने पर कौन-सा शब्द बनता है?
A. औपनिषदिक
B. उपनिषदिक
C. औपनिषद्
D. औपनीषदीक
उत्तर: A. औपनिषदिक

About the author

Arena Study Team

Arena Study Team का उद्देश्य है कि आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सभी महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी से जुड़ी ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी प्रदान की जाए। हमारी टीम नवीनतम सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन, प्रवेश पत्र, परिणाम, कट-ऑफ, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं के अपडेट नियमित रूप से उपलब्ध कराती है।।

हमारी टीम अनुभवी और उच्च शिक्षित सदस्यों से मिलकर बनी है, जो शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। हर सदस्य की विशेषज्ञता और समर्पण हमें आपकी तैयारी में बेहतरीन सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

हमारी टीम के सदस्य:
  • • राजवीर सिंह (M.Sc., B.Ed.)
  • • साबर (B.Com., D.El.Ed.)
  • • मनोहर लाल (M.A., B.Ed.)
  • • मदन लाल (B.A., D.El.Ed.)

हमारा समर्पण है कि हम आपको सटीक और उपयोगी जानकारी देकर आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता सुनिश्चित करें।

1 thought on “BSTC Important Question 2025: परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ से देखें”

Leave a Comment